logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • फैसले में कैसे लिखें बच्चे की मौत...सुप्रीम कोर्ट ने 26 हफ्ते की गर्भवती महिला से बोला

फैसले में कैसे लिखें बच्चे की मौत...सुप्रीम कोर्ट ने 26 हफ्ते की गर्भवती महिला से बोला.

 
  • Deepak Verma
  • 12 Oct 2023
  • 1298
image  

 

 

नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट ने शादीशुदा महिला को 26 हफ्ते का गर्भ गिराने पर विचार के लिए एक दिन का वक्‍त दिया है। गर्भपात को मंजूरी देने का फैसला वापस लेने की केंद्र की गुहार पर गुरुवार को सुनवाई हुई। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह महिला की ऑटोनॉमी की जरूरत समझते हैं। सीजेआई ने महिला से पूछा, 'आप नहीं चाहते कि भ्रूण का दिल रोका जाए। यदि आप आज 26 सप्ताह की गर्भकालीन अवधि में बच्चे को जन्म देती हैं, तो बच्चा शारीरिक और मानसिक रूप से असामान्य होगा। तो क्या आप 2 सप्ताह तक इंतजार करने के बजाय असामान्य बच्चे को पसंद करेंगे?' जस्टिस जेबी पारदीवाला ने कहा कि 'गर्भ में भ्रूण बेहतर तरीके से जीवित रहेगा। वह प्रकृति है! आपका मुवक्किल चाहता है कि आज मुझे राहत मिले लेकिन आपका मुवक्किल यह भी कहता है कि दिल मत रोको। भ्रूण को मत मारो। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हम आज भ्रूण को बाहर निकालेंगे तो वह विकृतियों के साथ बड़ा होगा।' अदालत ने सुनवाई शुक्रवार सुबह 10.30 बजे के लिए स्थगित कर दी।

26 हफ्तों तक क्‍या कर रही थीं, सीजेआई का सवाल

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्‍यक्षता वाली बेंच ने कहा क‍ि वह AIIMS की बात सुनेगी। अगर आज बच्‍चा जन्‍म लेता है तो वह विसंगतियों के साथ पैदा होगा। सीजेआई ने कहा कि उन्‍हें अजन्‍मे बच्‍चे के अधिकारों को भी देखना होगा। उन्होंने कहा कि मां की स्‍वायत्‍ता सर्वोच्‍च है मगर यहां बच्चे की ओर से कोई पेश नहीं हो रहा है।

सीजेआई ने महिला से कहा, 'सीधे शब्दों में आप हमसे बच्‍चे की जिंदगी छीनने को कह रही हैं। हम अगंभीर टिप्पणी नहीं कर रहे लेकिन आपने यह अहसास करने में 26 हफ्ते लगा दिए...।' सीजेआई ने कहा, 'यह ऐसा मामला नहीं जहां पीड़िता नाबालिग है... वह शादीशुदा महिला है, 26 हफ्तों तक क्‍या कर रही थी? दो बच्चे हैं, उन्‍हें अंजाम का पता है।'

महिला के वकील ने कहा कि वह अपना ख्याल रखने में सक्षम नहीं है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, 'अगर वह 2 सप्ताह और इंतजार करती है... तो क्या बच्चे को मौत की सजा देना ही एकमात्र विकल्प है? न्यायिक आदेश के तहत बच्चे को मौत की सजा कैसे दी जा सकती है?'

हमारे पास केवल दो विकल्‍प, सुप्रीम कोर्ट ने कहा

​

आज हमारे पास केवल 2 विकल्प हैं- या तो भ्रूण का दिल रोकें... और एम्स ने हमसे कहा कि सुप्रीम कोर्ट कृपया हमें ऐसा करने का निर्देश दें और दूसरा विकल्प यह है कि बच्चे को अभी विकृति के साथ रखा जाए। हम आपको चुनने लिए समय दे रहे हैं.. हम फैसला लेने से पीछे नहीं हटेंगे.. अब कल आएं।

     CJI डीवाई चंद्रचूड़

हम तो सुप्रीम कोर्ट हैं न! वकील की बात पर CJI ने दिया जवाब

 

सीजेआई ने कहा, 'विकल्प यह है कि या तो हम बच्चे को मार दें या अभी प्रसव कराकर विकृत बच्चा पैदा करें...? बेशक हम इस मामले में बच्चे को नहीं मारेंगे... हम अभी भी बाल यौन शोषण के मामले में इस शक्ति का उपयोग करेंगे... लेकिन इस आदेश से सहमत होना बहुत मुश्किल है... अगर कोई बच्चा विकृत पैदा होता है तो कोई भी बच्चे को गोद नहीं लेगा.. यह हमारे देश की कड़वी सच्चाई है... हमने एक व्यापक अवलोकन दिया है.. आप फैसला करें... और हम देखेंगे।'

जब महिला के वकील ने कहा कि कल बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने 29 हफ्तों के गर्भ को गिराने की अनुमति दे दी। इसपर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने मुस्कुराते हुए कहा, 'लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट हैं न!' मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
 

 

 
Share
Previous Post
दुनिया में बढ़ेगी भारत की ताकत, सरकार ने सृजित किये IFS के 215 अतिरिक्त पद, पढ़ें पूरी जानकारी
Next Post
भारतीयों को लेने आज रात इजराइल जाएगा विमान, विदेश मंत्रालय ने बताया क्या है रेस्क्यू प्लान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.