logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • हमास का हर आतंकी डेडमैन, चुप नहीं बैठेंगे...इजराइली पीएम नेतन्याहू और बाइडेन की आतंकियों को खुली चेतावनी

हमास का हर आतंकी डेडमैन, चुप नहीं बैठेंगे...इजराइली पीएम नेतन्याहू और बाइडेन की आतंकियों को खुली चेतावनी.

 
  • Kunal Kataria
  • 12 Oct 2023
  • 1157
image  

 

 

तेल अवीव: इजरायल में हमास के खिलाफ जारी जंग के बीच ही एक नई आपातकालीन सरकार का गठन हुआ है जो विपक्ष के साथ मिलकर बनाई गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू ने इस सरकार से मुलाकात की और कहा कि अब हमास का हर आतंकी एक 'डेडमैन' यानी मृत व्‍यक्ति है। उनके साथ ही बेनी गेंट्ज ने भी दोहराया कि यह युद्ध का समय है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्‍याहू से बात की और कहा कि इजरायल को युद्ध को नियमों के साथ ही लड़ना होगा। गाजा पर इजरायल के हमलों में अब तक 1200 लोगों की मौत हो गई है जबकि 1100 लोग घायल हैं। वहीं 150 लोगों को हमास ने बंधक बनाकर रखा है।

दुश्‍मन आए साथ

बुधवार को नेतन्याहू और गैंट्ज ने कड़वी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को भुलाकर देश के साथ आने का फैसला किया। देश में पिछले दिनों जो भी प्रदर्शन हुए, उसके लिए इनकी दुश्‍मनी को ही जिम्‍मेदार माना जाता है। गैंट्ज ने इजरायली नागरिकों से कहा कि नई 'एकजुट' है और हमास जैसी चीज को पृथ्वी से मिटा देने के लिए तैयार है। नेतन्याहू और नेशनल यूनिटी पार्टी के नेता और पूर्व रक्षा मंत्री गैंट्ज के साथ, नई अस्थायी कैबिनेट में रक्षा मंत्री योव गैलेंट भी शामिल होंगे। देश के मुख्य विपक्षी नेता येयर लैपिड गठबंधन में शामिल नहीं हुए हैं। हालांकि नेतन्याहू और गैंट्ज ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वॉर कैबिनेट में उनके लिए एक सीट आरक्षित की जाएगी।

वॉर कैबिनेट में दो खास लोग

एक बयान में कहा गया, 'युद्ध की अवधि के दौरान, ऐसे किसी भी बिल या सरकारी निर्णय को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा जो युद्ध के संचालन से संबंधित न हो। सभी वरिष्ठ नियुक्तियां युद्ध अवधि के दौरान स्वचालित रूप से बढ़ा दी जाएंगी।' आपातकालीन सरकार सैन्य कार्रवाई को व्यापक राष्‍ट्रीय सहमति देगी। वॉर कैबिनेट में दो ऐसे ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया है जो सैन्य रणनीति में विशेषज्ञ हैं। गैंट्ज और गाडी ईसेनकोट इस सरकार में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल हुए हैं और दोनों ही इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के मुखिया रह चुके हैं। नई कैबिनेट की घोषणा गाजा पट्टी से हमास आतंकवादियों के बर्बर हमलों के मद्देनजर की गई है।

यहूदियों से मिले बाइडन

दूसरी ओर अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को वाशिंगटन में यहूदी नेताओं की एक मीटिंग को संबोधित किया। इस मीटिंग में उन्होंने हमास के इजरायल पर हुए हमले को 'होलोकोस्‍ट के बाद से यहूदियों के लिए सबसे खतरनाक दिन' करार दिया। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि शनिवार का हमला 'यहूदियों के खिलाफ क्रूरता का अभियान' था। बाइडन के शब्‍दों में, 'हमले पर खामोशी मिलीभगत को बयां करती है। मैं चुप रहने से इनकार करता हूं।' बाइडन ने बताया कि उन्‍होंने बुधवार को इजरायली पीएम नेतन्याहू के साथ फिर से बात की है। अमेरिका, इजरायल की सेनाओं को अतिरिक्त सैन्य सहायता में इजाफा कर रहा है। साथ ही बंधक संकट के हर पहलू पर भी काम हो रहा है।

 

 
Share
Previous Post
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ धाम में की पूजा, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये का दान
Next Post
दुनिया में बढ़ेगी भारत की ताकत, सरकार ने सृजित किये IFS के 215 अतिरिक्त पद, पढ़ें पूरी जानकारी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 30 March: उत्तरकाशी में गिरेंगे ओले, 50 Km की स्‍पीड से चल सकती है हवा, ऑरेंट अलर्ट.

    • 30 Mar 2026
  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.