logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में चल रहे सभी मदरसों का होगा सत्यापन, नैनीताल में अवैध मदरसे की शिकायत पर सीएम धामी के निर्देश

उत्तराखंड में चल रहे सभी मदरसों का होगा सत्यापन, नैनीताल में अवैध मदरसे की शिकायत पर सीएम धामी के निर्देश.

 
  • Ayendra Shukla
  • 11 Oct 2023
  • 877
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नैनीताल जिले के वीरभट्टी में एक अवैध मदरसे में बच्चों के साथ हो रहे कथित अमानवीय व्यवहार पर संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) को प्रदेश में संचालित सभी मदरसों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव को दिए निर्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संचालित सभी मदरसों का सत्यापन कराया जाए और कहीं भी किसी अनैतिक कार्य के सामने आने पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं।

नैनीताल में ज्योलिकोट के पास वीरभटटी में चल रहे इस मदरसे में एक अभिभावक की शिकायत पर पुलिस की एक टीम ने रविवार को दौरा किया। इस मदरसे में बच्चों के साथ कथित शारीरिक शोषण सहित अमानवीय व्यवहार के मामले सामने आये थे। यह भी पता चला कि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और उन्हें साफ खाना तथा पानी भी उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। यह भी पता चला कि मदरसा बिना पंजीकरण के चल रहा था।

तल्लीताल पुलिस थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि मदरसे के मौलवी मोहम्मद हारून और उनके पुत्र इब्राहीम के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 
Share
Previous Post
माता-पिता हर दिन करते हैं ये 4 गलतियां, अपने बच्चे को संवारने की बजाय बिगाड़ देते हैं उसका भविष्य
Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी 22 मिनट तक उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में रहेंगे, पूजा-अर्चना से लेकर हर मिनट का कार्यक्रम तय
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 31 March: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, IMD अलर्ट.

    • 31 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.